सूचना
सभी B.Ed. प्रथम वर्ष 2024 के छात्राध्यापकगणों को सूचित किया जाता है कि जिन छात्राध्यापकों ने अब तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा है, वे 30 सितंबर 2024 तक अनिवार्य रूप से फॉर्म भर दें। इस संदर्भ में पूर्व में भी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा की जा चुकी है, साथ ही सभी छात्राध्यापकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को समझाने हेतु महाविद्यालय में एक विशेष कक्षा का भी आयोजन किया गया था, जिसमें उन्हें आवश्यक रूप से प्रशिक्षित किया गया।
यदि उक्त निर्धारित तिथि तक फॉर्म नहीं भरा जाता है, तो आपकी प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त करने की अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। अतः सभी छात्राध्यापकगण समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और इसे गंभीरता से लें।
यह सूचना सभी संबंधित छात्राध्यापकगणों के सूचनार्थ प्रेषित की जाती है।
महाविद्यालय प्रशासन

